Saharsa Vande Bharat Train: बिहार को जल्द ही एक और वंदे भारत ट्रेन मिल सकती है। मिली जानकारी के अनुसार बिहार के सहरसा से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने की घोषणा जल्द ही की जा सकती है। कहा जा रहा है कि यही कारण है कि सहरसा रूट पर ट्रैक का मेंटेनेंस जारी है।
सहरसा से चलेगी वंदे भारत ट्रेन
ट्रैक पर निर्भर
रेलवे के सूत्रों की मानें को जिन शहरों को अब वंदे भारत ट्रेन से जोड़ने की तैयारी रेलवे कर रहा है, उस सहरसा की भी नाम शामिल है। सहरसा से कितनी जल्दी वंदे भारत ट्रेन चलेगी ये ट्रैक पर निर्भर होगा। सहरसा रूट पर ट्रैक अभी इतना फीट नहीं है कि वंदे भारत अपनी स्पीड से दौड़ सके। हालांकि ट्रैक को जल्द से जल्द तैयार करने में रेलवे के अधिकारी लगे हैं।
समय तय नहीं
हालांकि, ट्रेन के चलने का अभी कोई समय तय नहीं किया गया है। ट्रैक का मेंटेनेंस अगर समय पर हो जाएगा तो इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कुछ दिन पहले पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य रेल पथ अभियंता मुकेश कुमार ने भी समस्तीपुर और सहरसा के बीच रेलखंड के ट्रैक का निरीक्षण किया था। इसके बाद रेलवे अधिकारी सरायगढ़ के लिए रवाना हो गये।
चल रहा मरम्मत
सहरसा-मानसी रेल रूट पर पिछले कुछ समय से मरम्मत का कार्य भी चल रहा है। यहां कारण है कि इस रूट पर ब्लॉक भी लिया जा रहा है। साथ ही सहरसा में लोको पायलट की ट्रेनिंग भी चल रही है।
