Vaishno Devi Yatra में मौसम ने डाला खललः यह वाला रास्ता बंद, चॉपर सेवा भी सस्पेंड, जानिए डिटेल्स

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 19, 2023, 12:47 PM IST

Vaishno Devi Yatra Latest Update: अफसरों ने इस बारे में बताया कि पत्थरों-चट्टानों के टूट कर गिरने और भूस्खलन के कारण ट्रैक को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यह रास्ता मंगलवार की शाम से श्रद्धालुओं के लिए बंद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी यातायात ठप बताया गया।

Vaishno Devi Yatra Latest Update: माता वैष्णो देवी यात्रा में मौसम ने खलल डाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि श्री माता वैष्णो देवी गुफा वाले मंदिर को फिलहाल खराब मौसम की वजह से बंद कर दिया गया है, जबकि रियासी जिले से मंदिर तक जाने वाली हेलीकॉप्टर सेवा को भी निलंबित कर दिया गया है। इस बीच, पहाड़ी क्षेत्र में लगातार बारिश को देखते हुए माता वैष्णो देवी के लिए नए ट्रैक पर यात्रा (बैट्री कार ट्रैक पर) को भी सस्पेंड कर दिया गया है।

Vaishno Devi Yatra Update

Vaishno Devi Yatra Update: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

अफसरों ने इस बारे में बताया कि पत्थरों-चट्टानों के टूट कर गिरने और भूस्खलन के कारण ट्रैक को फिलहाल बंद कर दिया गया है। यह रास्ता मंगलवार की शाम से श्रद्धालुओं के लिए बंद है।

End of Feed