Uttarkashi Tunnel Rescue Operation: कौन हैं मुन्ना कुरैशी? इस सफल ऑपरेशन के बने हीरो

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 29, 2023, 07:25 AM IST

Uttarakhand tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में पिछले 16 दिन से फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस ऑपरेशन में रैट-होल खनिक मुन्ना क़ुरैशी हीरो बनकर निकले।

Uttarakhand tunnel Rescue Operation: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में करीब 17 दिन तक फंसे रहे सभी 41 श्रमिकों को जैसे ही बाहर निकाला गया। पूरे देश में खुशी की लहर फैल गई। बचावकर्मी की मेहनत और धैर्य के लिए प्रशंसा होने लगी। पीएम मोदी समेत देश भर के लोगों ने रेस्क्यू टीम की सराहना की। कई सरकारी बचाव एजेंसियां अपनी विशाल टीम के साथ उत्तराखंड सुरंग के पास 24X7 तैनात थीं। हालांकि रैट होल करने में खनिकों ने ही सफलता हासिल की। सुरंग में श्रमिकों तक सबसे मुन्ना क़ुरैशी पहुंचे। उन्हें ऑपरेशन का हीरो बताया गया।

Uttarkashi Tunnel Rescue Operation

उत्तरकाशी सुरंग ऑपरेशन टीम (तस्वीर-पीटीआई)

कौन हैं मुन्ना कुरैशी?

29 वर्षीय मुन्ना कुरेशी रैट होल खनिक है। वह दिल्ली की एक कंपनी में काम करते हैं। यह एक ट्रेंचलेस इंजीनियरिंग सेवा कंपनी है। जो सीवर और पानी की लाइनों को साफ करती है। वह उन दर्जनों रैट-होल खनिकों में से एक थे जिन्हें आखिरी 12 मीटर मलबा हटाने के लिए सोमवार को उत्तराखंड लाया गया था। अमेरिका निर्मित ऑगर मशीन के खराब हो जाने के बाद सुरंग से 41 मजदूरों को निकालने के लिए रैट-होल खनिक रेस्क्यू अभियान ही अंतिम सहारा था। रैट-होल खनन छोटे-छोटे गड्ढे खोदकर कोयला निकालने की एक विधि है लेकिन अवैज्ञानिक होने के कारण 2014 में कोयला निकालने की इस विधि पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

End of Feed