उत्तराखंड से तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता कांग्रेस में शामिल, सभी भाजपा का थे हिस्सा

Uttarakhand Congress: तीन पूर्व सदस्यों समेत राज्य के छह नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। ये सभी नेता अलग-अलग समय पर सत्तारूढ़ भाजपा का हिस्सा रहे हैं। राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्या, गौरव गोयल ने कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की।

Congress News: उत्तराखंड विधानसभा के तीन पूर्व सदस्यों समेत राज्य के छह नेता शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। राजकुमार ठुकराल, नारायण पाल, भीमलाल आर्या, गौरव गोयल, लाखन सिंह और अनुज गुप्ता ने यहां कांग्रेस के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की।

उत्तराखंड से तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता कांग्रेस में शामिल

उत्तराखंड से तीन पूर्व विधायकों समेत छह नेता कांग्रेस में शामिल

ये सभी नेता अलग-अलग समय पर सत्तारूढ़ भाजपा का हिस्सा रहे हैं। इनके कांग्रेस में शामिल होने के मौके पर कांग्रेस की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल, वरिष्ठ नेता यशपाल आर्या, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत और कुछ अन्य नेता मौजूद थे। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत इस कार्यक्रम में उपस्थित नहीं थे, क्योंकि उन्होंने शुक्रवार को घोषणा की थी कि वह राजनीति से 15 दिन का संन्यास ले रहे हैं। इसे उनकी कांग्रेस से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।

End of Feed