Uttarakhand: टिहरी के खेतों में CM ने चलाया पावर वीडर, लोगों से मिल जाना सरकारी योजनाओं का हाल

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Feb 27, 2023, 10:40 AM IST

सीएम ने संवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आम तौर पर रैलियां करते, भाषण देते और राजनीति करते दिख जाते हैं, पर हाल ही में वह बड़े ही सरल अंदाज में नजर आए। दरअसल, वह रविवार (27 फरवरी, 2023) को टिहरी की पगडंडियों में तिवाड़ गांव की सैर पर थे। सुबह-सवेरे भ्रमण पर निकले सीएम ने होमस्टे में इस दौरान पावर वीडर यानी कि आधुनिक कृषि यंत्र से खुद खेतों की जुताई भी की।

uttarakhand cm pushkar singh dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

भ्रमण के बीच धामी ने गांव में विभिन्न होमस्टे का निरीक्षण भी किया और गांव वालों की तारीफ की। उन्होंने इसके साथ ही वहां के स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी बातें सुनीं। सीएम ने संवाद के दौरान महिलाओं और बच्चों से मिलकर उनका हाल-चाल लिया। उन्होंने सरकार की ओर से चलाई जाने वाली कई योजनाओं का फीडबैक भी लिया।

End of Feed