G20 Summit: 7 को भारत आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, जी-20 बैठक से पहले PM Modi के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 6, 2023, 01:15 AM IST

व्हाइट हाउस ने कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 7 सितंबर यानी गुरुवार को भारत जाएंगे,राष्ट्रपति बाइडन प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाली जी-20 समिट के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन 7 सितंबर को भारत आएंगे। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक प्रेसवार्ता में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को जी-20 समिट में में भाग लेने के लिए नई दिल्ली की यात्रा करेंगे।राष्ट्रपति बाइडन शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

US President Joe Biden Will Attand G20 Summit

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने आ रहे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति के कार्यक्रम के मुताबिक, जी-20 बैठक से पहले जो बाइडन शुक्रवार को पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता में भी हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत की संभावना है। इसके बाद रविवार को राष्ट्रपति बाइडन जी-20 शिखर सम्मेलन के आधिकारिक सत्र में भाग लेंगे।

End of Feed