US PERM Process Suspended: TCS, Infosys और Microsoft समेत आठ टेक कंपनियों पर रोक, भारतीयों पर कितना पड़ेगा असर?

US PERM Process Suspended: अमेरिकी प्रशासन ने Microsoft, Adobe और TCS-Infosys समेत आठ बड़ी टेक कंपनियों के लिए ग्रीन कार्ड की अहम प्रक्रिया 'PERM' पर रोक लगा दी है। सरकार का आरोप है कि ये कंपनियां स्थानीय अमेरिकी कर्मचारियों के बजाय कम वेतन वाले विदेशी कामगारों को रख रही हैं।

US PERM Process Suspended: अमेरिकी प्रशासन ने Microsoft, Adobe समेत आठ बड़ी टेक और IT कंपनियों के लिए रोजगार आधारित ग्रीन कार्ड प्रक्रिया के अहम चरण PERM पर रोक लगा दी है। सरकार ने अमेरिकी कर्मचारियों की जगह कम वेतन वाले विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करने और इमिग्रेशन सिस्टम के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। TCS ने कहा है कि इस फैसले से उसकी कार्यबल रणनीति पर कोई बड़ा असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। भारतीय IT पेशेवरों पर इस फैसले का क्या असर होगा, समझिए।

Donald Trump immigration policy

अमेरिकी प्रशासन का बड़ा झटका (फाइल फोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Trump Green Card Decision) के प्रशासन ने विदेशी कर्मचारियों को स्थायी निवास यानी ग्रीन कार्ड दिलाने की प्रक्रिया को लेकर बड़ा कदम उठाया है। 8 अक्टूबर 2026 को अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वांस और श्रम मंत्री कीथ सौंदरलिंग ने आठ बड़ी टेक्नोलॉजी और IT कंपनियों को PERM कार्यक्रम से निलंबित करने की घोषणा की।

End of Feed