'देश में तेल-गैस की कमी नहीं, पेट्रोल पंप पर न लगाएं भीड़', युद्ध के बीच सरकार ने ईंधन की सप्लाई को लेकर क्या-क्या कहा?

US Iran War: युद्ध के बीच सरकार ने देश में ईंधन आपूर्ति को लेकर अहम जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में पेट्रोल डीजल सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है एलपिजी की भी उपलब्धता है। नेचुरल गैस के संबंध में डोमेस्टिक कंज्यूमर्स को सीएनजी ट्रांसपोर्ट को 100% सप्लाई एश्योर्ड की जा रही है। सरकार ने देशवासियों से किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की।

US Iran War: अमेरिका-ईरान जंग पर विराम लगने का की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। पश्चिम एशिया में पिछले एक महीनों से अशांति का दौर जारी है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से तेल-गैस की आवाजाही ठप्प है। हालांकि, भारत के ध्वज वाले जहाजों को ईरान लगातार 'हरी झंडी'दिखा रहा है। इसी बीच सरकार ने कहा कि देश में पेट्रोल डीजल सीएनजी की पर्याप्त उपलब्धता है एलपिजी की भी उपलब्धता है।

'देश में तेल-गैस की कमी नहीं, पेट्रोल पंप पर न लगाएं भीड़', युद्ध के बीच सरकार ने ईंधन की सप्लाई को लेकर क्या-क्या कहा?

देश में रिफाइनरियां सामान्य रूप से कर रही काम: सरकार

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “देश में पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और प्राकृतिक गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। इसे सुनिश्चित करने के लिए भारत सरकार ने कई स्तरों पर अनेक उपाय किए हैं और ऐसा करना जारी रखे हुए है। हमारी रिफाइनरियां सामान्य रूप से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार पर्याप्त है। हालांकि अधिकांश खुदरा दुकानें सामान्य रूप से चल रही हैं, कुछ स्थानों पर घबराहट में खरीदारी देखी गई है। इस संबंध में मैं नागरिकों को आश्वस्त करना चाहूंगी कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।"

End of Feed