एक्शन में US-भारत साझेदारी': गोर ने की ऑपरेशन मानसून थंडर की सराहना, NCB-DEA ने ध्वस्त किया अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क

NCB के मुताबिक यह गिरोह अमेरिका में साइकोट्रोपिक और ओपिओइड दवाओं की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का भारतीय मॉड्यूल था। यह टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए काम करता था, जबकि ऑर्डर संभालने के लिए गूगल शीट्स का इस्तेमाल होता था। डिलीवरी डाक मार्गों और ड्रॉप-शिपिंग के जरिए की जाती थी।

US-India partnership: भारत के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और अमेरिका की ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) ने संयुक्त कार्रवाई में एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 'ऑपरेशन मानसून थंडर' नाम के इस अभियान की अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने खुलकर तारीफ की और इसे दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों की मिसाल बताया। गोर ने NCB की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए X पर लिखा कि भारत की NCB ने अमेरिकी DEA के साथ मिलकर एक ऐसे नेटवर्क को ध्वस्त किया, जो अमेरिका में उपभोक्ताओं तक अवैध ड्रग्स पहुंचा रहा था। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व के लिए धन्यवाद भी दिया।

sergio gor

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर।

डिजिटल तरीकों से चल रहा था नेटवर्क

NCB के मुताबिक यह गिरोह अमेरिका में साइकोट्रोपिक और ओपिओइड दवाओं की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क का भारतीय मॉड्यूल था। यह टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के जरिए काम करता था, जबकि ऑर्डर संभालने के लिए गूगल शीट्स का इस्तेमाल होता था। डिलीवरी डाक मार्गों और ड्रॉप-शिपिंग के जरिए की जाती थी, और भुगतान डिजिटल पेमेंट, क्रिप्टोकरेंसी और हवाला नेटवर्क से होता था।

End of Feed