'हिंद-प्रशांत में भारत की भूमिका अहम, शांति के लिए शक्ति का प्रदर्शन जरूरी'; ड्रैगन की 'आक्रामकता’ पर US कमांडर

अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जे.पापारो इस समय भारत दौरे पर हैं। यहां आज उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र में चीनी की बढ़ती आक्रामकता का संकेत देते हुए इस पर चिंता जाहिर की। पापारो ने कहा कि रणनीतिक संतुलन के लिहाज से यहां भारत की भूमिका काफी अहम हो जाती है।

इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में बढ़ती 'जबरदस्ती' और 'आक्रामकता'को लेकर अमेरिका के इंडो-पैसिफिक कमांड के प्रमुख एडमिरल सैमुअल जे.पापारो ने गंभीर चिंता जताई है। नई दिल्ली दौरे पर आए वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी ने भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को शांति को ताकत के जरिए बनाए रखने की साझा प्रतिबद्धता बताया। बिना चीन का नाम लिए पापारो ने चीन की सैन्य गतिविधियों की ओर संकेत किया। उन्होंने कहा कि इंडो-पैसिफिक, जहां दुनिया की 60 प्रतिशत आबादी और 60 प्रतिशत से अधिक जीडीपी है,वैश्विक रणनीतिक संतुलन के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है। ऐसे में यहां बढ़ती सैन्य प्रतिस्पर्धा चिंता का विषय है।

एडमिरल सैमुअल जे पापारो

एडमिरल सैमुअल जे पापारो ( विकीपीडिया)

'पीस थ्रू स्ट्रेंथ' पर जोर

पापारो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रक्षा संबंध तेजी से ऊपर की ओर बढ़ रहे हैं। दोनों देश समुद्री सुरक्षा,अंडरसी डोमेन अवेयरनेस और संयुक्त सैन्य अभ्यासों के जरिए सहयोग को और मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारियां निरोधक क्षमता को कई गुना बढ़ाती हैं,क्योंकि वे शांति बनाए रखने के लिए साझा उद्देश्य को प्रदर्शित करती हैं।

End of Feed