हिमंता सरमा की ताजपोशी समारोह के लिए लगा दिग्गजों का जमावड़ा सर्जियो गोर भी पहुंचे, हुआ जोरदार स्वागत

असम की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज गुवाहाटी में हो रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वरिष्ठ केंद्रीय मंत्री और एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं।

Sergio Gor in Himanta Oath Ceremony: आज असम में हिमंता बिस्वा सरमा की लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए सीएम पद पर ताजपोशी है। इस खास मौके पर देशभर से दिग्गज हस्तियां गुवाहाटी पहुंच रही हैं। इन्हीं में एक नाम है भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का। सर्जियो गोर मंगलवार को गुवाहाटी पहुंचे, जहां वे हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली असम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। गोर का यहां पहुंचना बताता है कि अमेरिका को भारतीय सियासत में होने वाली हलचलों को लेकर कितनी दिलचस्पी है।

Sergio Gor

सर्जियो गोर पहुंचे असम

कौन हैं सर्जियो गोर?

सर्जियो गोर वर्तमान में भारत में अमेरिकी राजदूत के रूप में कार्यरत हैं। इसके अतिरिक्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप ने राजदूत गोर को दक्षिण और मध्य एशिया के लिए विशेष दूत नियुक्त किया है। इससे पहले, राजदूत गोर व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति के सहायक और राष्ट्रपति कार्मिक निदेशक थे। निदेशक के रूप में उनके नेतृत्व में, पूरे संघीय सरकार में हजारों राजनीतिक नियुक्तियों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया गया।

End of Feed