Madrasas in UP: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi Govt) की सरकार मदरसों के हालात को सुधारने के लिए एक के बाद एक बड़े फैसले ले रही है लेकिन सुधार के लिए जो फैसले लिए जा रहे हैं वही फैसले मौलवियों को नागवार गुजर रहे हैं। योगी सरकार ने अब मदरसों में क्लास की टाइमिंग (New Timing of Madrasas) को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले पर बखेड़ा खड़ा किया जा रहा है। पहले जहां मदरसे सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलते थे वहीं अब योगी सरकार ने इसे सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है।यानि पहले 4 घंटे ही पढ़ाई होती थी लेकिन अब मदरसों में 6 घंटे पढ़ाई होगी।दिलचस्प तो ये है कि मदरसों में पढ़ रहे छात्रों को समय बदलने से कोई ऐतराज नहीं है लेकिन कुछ मौलवी हल्ला मचा रहे हैं।
UP में मदरसों की नई टाइमिंग पर 'महाभारत', CM योगी के अभियान पर क्यों भड़के भाईजान?
- Agency by: Agency
- Updated Oct 1, 2022, 02:43 PM IST
UP News Today: यूपी मदरसा बोर्ड के मदरसे में पढ़ाई का समय बदलने के फैसले का विरोध होना शुरू हो गया है। इसे लेकर तमाम मौलवी नाखुशी जता रहे हैं और Yogi सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि उन पर जबरन समय को लेकर पाबंदी थोपी जा रही है।
KEY HIGHLIGHTS
- तालीम की टाइमिंग तय, मौलवियों को कैसा भय?
- मदरसे में बेहतर होगी पढ़ाई, फिर कैसी लड़ाई?
- योगीराज में मॉर्डन मदरसे वाली मुहिम , मदरसे चलेंगे 6 घंटे
End of Feed
