यूपी: अमेठी की वोटर लिस्ट से पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब, DM ने दिए जांच के आदेश

Smriti Irani: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम अमेठी के मेदान मवई गांव की पंचायत मतदाता सूची से गायब पाए जाने के बाद प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने इस गड़बड़ी की जांच के आदेश दे दिए हैं।

Smriti Irani: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी का नाम अमेठी के मेदान मवई गांव की पंचायत वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) से गायब मिला है। हैरानी की बात यह है कि उनका नाम लोकसभा और विधानसभा चुनावों की मतदाता सूची (Panchayat voter list UP) में तो दर्ज है, लेकिन स्थानीय पंचायत चुनाव की लिस्ट से उनका नाम नदारद है।

Smriti Irani

पंचायत वोटर लिस्ट से पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी का नाम गायब (फाइल फोटो)

10 जून को जब पंचायत वोटर लिस्ट जारी हुई, तब इस गड़बड़ी का पता चला। मामला सामने आते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अमेठी के जिलाधिकारी संजय चौहान ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और नाम हटने के पीछे असली वजह क्या थी।

End of Feed