UP Police के सिपाही ने माफिया मुख्तार अंसारी की मौत पर लगाया Whatsapp स्टेटस, लिखा- ‘अलविदा शेर-ऐ-पूर्वांचल’, हुई कार्रवाई

UP Police: लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद फैयाज ने माफिया मुख्तार अंसारी के समर्थन में व्हाट्सएप स्टेटस लगाया। वाट्सएप स्टेटस का स्क्रीन शॉट इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस ने सिपाही मोहम्मद फैयाज के खिलाफ शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की है।

UP Police: लखनऊ के बख्शी का तालाब थाने में तैनात सिपाही मोहम्मद फैयाज ने माफिया मुख्तार अंसारी के समर्थन में Whatsapp स्टेटस लगाया। स्टेटस में उसने माफिया मुख्तार अंसारी को ‘अलविदा शेर-ऐ-पूर्वांचल’ मुख्तार अंसारी लिखा। वाट्सएप स्टेटस का स्क्रीन शाट इंटरनेट मीडिया पर खूब शेयर किया गया। कुछ लोगों ने एक्स पर स्टेटस को पोस्ट कर के उत्तर प्रदेश के डीजीपी और यूपी पुलिस को टैग कर कार्रवाई की मांग की।

UP Police

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मुख्तार अंसारी के समर्थन में स्टेटस लगाने वाले सिपाही पर की कार्रवाई

एक्स पर लिखा कि मोहम्मद फयाज जो यूपी पुलिस में सिपाही है। लखनऊ के बक्शी का तालाब में पोस्टेड है। साफ-साफ यूपी पुलिस पर आरोप लगा रहा है। पुलिस वाला कम मुख्तार अंसारी गैंग का सदस्य ज्यादा लग रहा है। तत्काल संज्ञान लेकर यूपी पुलिस, डीजीपी कार्रवाई करें। इसके बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं एक्स पर आने लगी। एक्स पोस्ट का संज्ञान लेकर पुलिस उपायुक्त उत्तरी अभिजीत आर शंकर ने इंस्पेक्टर बीकेटी राणा राजेश सिंह से इस विषय में जानकारी मांगी।

End of Feed