UP को भाया ट्रिपल इंजन, योगी लहर में उड़ गई सपा-बसपा और कांग्रेस; भगवामय हुआ उत्तरप्रदेश

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 13, 2023, 03:06 PM IST

UP Nikay Chunav Winner List: यूपी में 760 शहरी स्थानीय निकायों में 14,864 पदों के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना के रुझानों से ही साफ हो गया था कि राज्य के अधिकांश शहरों में बीजेपी आगे चल रही है, जहां मेयर पदों के लिए चुनाव हुए थे।

UP Nikay Chunav Winner List: यूपी निकाय चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। सभी मेयर सीटों पर बीजेपी का कब्जा होता दिख रहा है। सीएम योगी का जलवा यूपी नगर निकाय चुनाव में भी देखने को मिला है।

up nikay chunav winner list, bjp up nikay chunav

भगवामय हुआ यूपी

सपा-बसपा और कांग्रेस का हाल बुरा

यूपी में 760 शहरी स्थानीय निकायों में 14,864 पदों के लिए उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू हुई। मतगणना के रुझानों से ही साफ हो गया था कि राज्य के अधिकांश शहरों में बीजेपी आगे चल रही है, जहां मेयर पदों के लिए चुनाव हुए थे। दोपहर 1 बजकर 36 मिनट पर बीजेपी ने 5 शहरों में मेयर का चुनाव जीत लिया था और बाकी सीटों पर भी पार्टी आगे चल रही है। नगर पंचायतों और नगरपालिका वार्डों के चुनावों में भी भाजपा सभी पार्टियों से आगे है।

End of Feed