UP Nikay Chunav: यूपी निकाय चुनाव का रास्ता साफ, SC से मिल गई हरी झंडी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 27, 2023, 06:24 PM IST

UP Nikay Chunav: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य चुनाव आयोग यूपी में निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी नगर निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण के मुद्दे पर गठित पांच सदस्यीय समिति के बाद शीर्ष अदालत को रिपोर्ट सौंपी थी।

UP Nikay Chunav: यूपी में निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से इसके लिए हरी झंडी मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को दो दिन के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत दी है।

supreme court up nikay election

दो दिन के भीतर निकाय चुनाव का नोटिफिकेशन जारी करने की इजाजत यूपी सरकार को मिली

क्या कहा सुप्रीम कोर्ट ने

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार की रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और राज्य चुनाव आयोग को दो दिनों के भीतर एक अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

End of Feed