VIDEO: सहारनपुर में मिले गार्ड ऑफ ऑनर के बाद क्या बोले ओवैसी? पुलिसकर्मियों से हुई चूक के बाद छिड़ा सियासी संग्राम!

Guard of Honour Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को एआईएमआईएम प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी को मिले गार्ड ऑफ ऑनर को लेकर सियासी घमासान मच गया। इसको लेकर ओवैसी की प्रतिक्रिया भी सामने आई।

Guard of Honour Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शनिवार को पुलिसकर्मियों से एक बड़ी चूक हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सहारनपुर के सर्किट हाउस में एआईएमआईएम प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी को पुलिसकर्मियों ने गलती से गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

Owaisi Guard of Owner

सहारनपुर में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को मिला गॉर्ड ऑफ ऑनर

क्या है पूरा मामला

पुलिसकर्मियों ने सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के एक जज के आगमन को लेकर गार्ड ऑफ ऑनर की तैयारी की गई थी और वर्दी में सलामी देने के लिए तैयार खड़े थे, लेकिन जज के पहुंचने से पहले ही ओवैसी अपने काफिले के साथ वहां पर पहुंच गए। ऐसे में पुलिसकर्मी ने भ्रमित होकर ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

End of Feed