Manmohan Singh के बॉडीगार्ड रहे असीम अरुण ने बताया, क्यों BMW छोड़ मारुति 800 पसंद करते थे मनमोहन सिंह

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। उनके विरोधी भी आज उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं। कभी उनके बॉडीगार्ड रहे बीजेपी नेता और यूपी के मंत्री असीम अरुण ने उन्हें आम आदमी के पीएम के तौर पर याद किया है।

कभी डॉ. मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड के तौर पर तैनात रहे यूपी के मंत्री असीम अरुण ने उन्हें याद करते हुए एक ऐसी बात बताई है, जो आजकल के नेताओं में विरले ही देखने को मिलती है। वो भी उस पद पर, जहां हर सुविधा चुटकियों में हाजिर हो जाता है। असीम अरुण बताते हैं कि जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे, तब वो उनकी रक्षा में तैनात थे। इस दौरान मनमोहन सिंह अपनी फेवरेट गाड़ी मारुति 800 को लेकर अपने प्रेम को छिपा नहीं पाते थे, हालांकि तब पीएम होने के नाते उन्हें सुरक्षा के लिहाज से BMW गाड़ी का इस्तेमाल करना पड़ता था।

mammohan singh bodyguard

कभी मनमोहन सिंह के बॉडीगार्ड रहे थे यूपी के मंत्री असीम अरुण (फोटो- @ Asim Arun)

End of Feed