BJP में सब ठीक नहीं: राज्यसभा टिकट कटा तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बदले तेवर

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल प्रस्तावित हैं। उससे पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र कुमार कश्यप ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। ऐसे में उनके अगले राजनीतिक कदम को लेकर बरेली और रोहिलखंड की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका लग सकता है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद धर्मेंद्र कुमार कश्यप ने पार्टी छोड़ने के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद वह जल्द ही अपने अगले राजनीतिक कदम का औपचारिक ऐलान करेंगे।धर्मेंद्र कश्यप ने सोशल मीडिया पर समुद्र किनारे सूर्यास्त की तस्वीर साझा की थी। तस्वीर पर ‘Tata Bye-Bye’ लिखा था। इसके बाद उनके बीजेपी छोड़ने और समाजवादी पार्टी में वापसी की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, उन्होंने अभी बीजेपी से अपने इस्तीफे की औपचारिक घोषणा नहीं की है।

BJP में सब ठीक नहीं: राज्यसभा टिकट कटा तो BJP को ‘टाटा-बाय-बाय’! पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप के बदले तेवर

राज्यसभा टिकट नहीं मिलने से नाराजगी

धर्मेंद्र कुमार कश्यप को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से उम्मीदवार बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन पार्टी की सूची में उनका नाम नहीं आया। बीजेपी ने बरेली जिले से राज्य कैबिनेट मंत्री धरमपाल सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। टिकट नहीं मिलने के बाद कश्यप ने 2024 के लोकसभा चुनाव का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान उनके खिलाफ काम करने वाले लोगों पर पार्टी ने कोई कार्रवाई नहीं की।

End of Feed