चंपत राय को सिंधी समाज ने सौंपी थीं 200 किलो चांदी, आज 7 करोड़ की कीमत, कहां है? ना रसीद मिली: राजू मनवानी

Raju Manwani Statement Leh: राजू मनवानी ने अयोध्या राम मंदिर दान विवाद पर बताया 2021 में दान की गई 200 किलो चांदी की कीमत आज बढ़कर 6 से 7 करोड़ रुपये हो चुकी है और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।

Ayodhya Ram Mandir Donation Case: अयोध्या के राम मंदिर को मिले दान में कथित हेराफेरी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। इसी बीच, 'कैसल्स ग्रुप ऑफ कंपनीज' के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजू मनवानी ने लेह लद्दाख में इस मुद्दे पर एक और बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सिंधी समुदाय की तरफ से दिए गए दान का पूरा ब्यौरा साझा करते हुए कहा कि दानदाताओं को यह जानने का पूरा अधिकार है कि उनके द्वारा समर्पित की गई राशि या सामग्री का इस्तेमाल कहां और कैसे हुआ है।

चंपत राय को सिंधी समाज ने सौंपी थीं 200 किलो चांदी, आज 7 करोड़ की कीमत, कहां है? ना रसीद मिली: राजू मनवानी

चंपत राय को सिंधी समाज ने सौंपी थीं 200 किलो चांदी, आज 7 करोड़ की कीमत, कहां है? ना रसीद मिली: राजू मनवानी (ANI)

चंपत राय को सौंपी गई थी 200 किलो चांदी

डॉ. राजू मनवानी ने सिंधी समाज का पक्ष रखते हुए कहा, 'पूरे सिंधी समुदाय की ओर से एक-एक किलोग्राम वजन की 200 चांदी की ईंटें तैयार की गई थीं। इन सभी ईंटों को 26 जनवरी 2021 को अयोध्या में चंपत राय को राम मंदिर निर्माण के लिए सौंप दिया गया था। उस समय हमें कोई रसीद नहीं दी गई थी; उन्होंने (चंपत राय) कहा था कि वे पहले इसकी जांच करेंगे और यह तय करेंगे कि इसका उपयोग कहां और कैसे करना है, और फिर हमें सूचित करेंगे।'

End of Feed