Airports War Room:'हवाई अड्डों पर होंगे वॉर रूम', उड़ान अराजकता प्रबंधन पर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य का अपडेट

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 16, 2024, 05:23 PM IST

Flight Chaos: उड़ानों में देरी को लेकर विमानन मंत्री ने आदेश जारी किए साथ ही कहा कि 'हवाई अड्डों पर War Rooms बनेंगे और सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा'

Airports War Room News: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यात्रियों की असुविधा के संबंध में किसी भी मुद्दे का तुरंत समाधान करने के लिए छह मेट्रो हवाई अड्डों पर 'वॉर रूम' बनेंगे, सिंधिया ने मंगलवार को कहा कि यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए छह मेट्रो शहरों - मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई में स्थित हवाई अड्डों पर 'वॉर रूम' स्थापित किए जाएंगे।

Airports War Room

विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य का अपडेट, कहा-'हवाई अड्डों पर होंगे वॉर रूम'

उन्होंने कहा कि इन हवाई अड्डों पर चौबीसों घंटे पर्याप्त सीआईएसएफ जनशक्ति की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाएगी। यह हाल की घटनाओं के बीच आया है जिसमें एयरलाइंस और हवाईअड्डे मौसम की स्थिति के कारण उड़ान में देरी और रद्दीकरण की समस्या से जूझ रहे हैं।

End of Feed