Uttarakhand के बाद Gujarat की बारी, चुनावी माहौल के बीच Uniform Civil Code लाने की तैयारी!

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 04:54 PM IST

Uniform Civil Code in Gujarat: वैसे, बीते कुछ सालों में यूसीसी या समान नागरिक संहिता पर सियासी और समाजिक तौर पर माहौल गर्म रहा है। देश की बहुसंख्यक आबादी इसे लागू करने की पुरजोर मांग करती आई है, जबकि अल्पसंख्यक इसका विरोध करते रहे हैं।

Uniform Civil Code in Gujarat: यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) को लेकर उत्तराखंड (Uttarakhand) के बाद अब गुजरात (Gujarat) की बारी है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित इस सूबे में विधानसभा चुनाव 2022 से पहले यूसीसी लागू करने की तैयारी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि राज्य की कैबिनेट वहां पर भी उत्तराखंड की तरह प्रस्ताव पेश कर सकती है।

uniform civil code

Uniform Civil Code in Gujarat: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

शनिवार (29 अक्टूबर, 2022) को सीएम के हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गई- आज सूबे की कैबिनेट में उच्च स्तरीय समिति बनाने के लिए अहम फैसला लिया गया। यह कमेटी सुप्रीम कोर्ट या फिर हाईकोर्ट के जज की चेयरमैनशिप के तहत होगी, जो इस बात को समझेगी कि क्या सूबे में यूसीसी की जरूरत है। साथ ही यह इसके लिए ड्राफ्ट भी तैयार करेगी।

End of Feed