देश

गुजरात में पंजाब जैसा प्रयोग, सीएम के लिए आप ने जारी किए नंबर और दी ईमेल आईडी

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 12:20 PM IST

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग अब बदलाव चाहते हैं और हम उस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गुजरात का सीएम कौन होना चाहिए। इसके लिए पार्टी लोगों के सुझाव मांग रही है जिसके नतीजे चार नवंबर को बताएंगे।

Image

अरविंद केजरीवाल, सीएम, दिल्ली सरकार

गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा कौन होगा इसके लिए पंजाब जैसा प्रयोग किया जाएगा। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम ने कहा कि जिस तरह पंजाब की जनता से पूछकर हमने भगवंत मान तो सीएम चेहरा घोषित किया था ठीक वैसे ही गुजरात में भी उसी प्रयोग को दोहराया जाएगा। इसके लिए एक नंबर और ई मेल आईडी जारी करने जा रहे हैं। गुजरात के आम या खास लोग उस नंबर और ई मेल पर तीन नवंबर शाम पांच बजे तक अपने सुझाव दे सकते हैं। हम जनता के निर्णय को चार नवंबर के सामने रखेंगे।

नंबर और ईमेल आईडी जारी

गुजरात के लोग खुद बताएं कि उनका अगला CM कौन हो - 6357 000 360 पर SMS/WhatsApp/Voice मैसेज से aapnocm@gmail.com पर ई-मेल करके 3 नवम्बर शाम 5 बजे तक अपने सुझाव दें, जिसके नतीजे हम आपके सामने रखेंगे। एक प्रेस कांफ्रेस में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि इस साल के अंत में गुजरात के लोगों को भ्रष्ट सरकार से मुक्ति मिलेगी।

विकास सिर्फ फाइलों तक सीमित

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले 35 साल में राज्य का जिस स्तर तक विकास होना चाहिए था वो विकास सिर्फ फाइलों में है। गुजरात जैसा समृद्ध राज्य चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में पीछे है। बेरोजगारी चरम पर है। बीजेपी की सरकार सिर्फ वादे और दावे करती रही है हकीकत से उसका कोई नाता नहीं रहा है। आज वो हर जिलों का दौरा कर रहे हैं और हकीकत यह है सामान्य जन की दशा और दिशा में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ