नयी दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने वित्तीय अपराधों में संलिप्त साइबर अपराधियों के खिलाफ मंगलवार को 'ऑपरेशन चक्र' शुरू किया, जिसके तहत वह कई राज्यों में 105 स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के सहयोग से तलाशी ली जा रही है।
साइबर अपराधियों को निशाना बनाकर 105 ठिकानों पर की छापेमारी
सीबीआई 87 स्थानों पर तलाशी ले रही है और 18 स्थानों पर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस तलाशी ले रही है।
करीब 300 संदिग्ध व्यक्ति निगरानी के दायरे में हैं।शुरूआती सूचना के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चार, दिल्ली में पांच, चंडीगढ़ में तीन तथा पंजाब, कर्नाटक और असम में से प्रत्येक में दो स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।
CBI along with different State/UT police conducted searches at around 105 locations across India. 'Operation Chakra… t.co/u52aY1Tbui
— ANI (@ANI) Oct 4, 2022
पुणे और अहमदाबाद में दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है, जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया था।उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अमेरिका के 'फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन' (एफबीआई) को कार्रवाई की सूचना दी है।राजस्थान में एक स्थान पर ली गई तलाशी में सीबीआई ने 1.5 करोड़ रुपये नकद और डेढ़ किलोग्राम सोना जब्त किया है।
अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कनाडियन माउंटेन पुलिस और ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।
