LPG सिलेंडर न मिलने से लोगों में घबराहट, लोग बोले-न खाना बन पा रहा, न स्कूल जा पा रहे बच्चे

एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में परेशानी को लेकर लोगों के बीच में अचानक घबराहट देखने को मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी जा रही हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर खड़े हैं और जल्दी से जल्दी गैस करवाने की कोशिश कर रहे हैं।

LPG Crisis in India: मिडिल ईस्ट में ईरान और अमेरिका -इजरायल के बीच जंग जारी है। जंग के कारण बढ़ते तनाव और ईंधन की आपूर्ति में आ रही रुकावटों के बीच भारत में एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। कुवैत सबसे ज्यादा भारत को गैस निर्यात करता है लेकिन कुवैत से आयात पूरी तरह बंद हो चुका है। हारमोज जलडमरू मध्य की वजह से 30% गैस आयात में कमी आई है। देश के कई शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा असर होटल ,रेस्टोरेंट और कैटरिंग इंडस्ट्री पर पड़ रहा है।

lpg cylinder

कई शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की हुई किल्लत।

गैस एजेंसियों के बाहर लगी लाइन

एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति में परेशानी को लेकर लोगों के बीच में अचानक घबराहट देखने को मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन देखी जा रही हैं। लोग खाली सिलेंडर लेकर एजेंसियों के बाहर खड़े हैं और जल्दी से जल्दी गैस करवाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है ना तो ऑनलाइन गैस की बुकिंग हो पा रही है और ना ही एजेंसी पर जाकर गैस बुक करने के बाद उनको गैस मिल पा रही है। लोगों का कहना है की एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल गैस नहीं है, जब गैस आएगी तो आपूर्ति की जाएगी और इसमें एक दो तीन दिन भी लगा सकते हैं।

End of Feed