देश

योगी का दौड़ा बुलडोजर, मुस्लिम बोले खुलकर, कैमरे पर योगी, बुलडोज़र और मुसलमान, देखें Exclusive Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Mar 4, 2023, 08:21 PM IST

Muslim on bulldozer action: यूपी के प्रयागराज में हुई उमेश पाल हत्याकांड को लेकर योगी सरकार एक्शन में नजर आ रही है, इसे लेकर कई प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, तमाम मुस्लिमों ने इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखी है।

Bulldozer Action: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal Murder Case) में UP Police की कार्रवाई लगातार जारी है। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को तेज किया गया। मामले के आरोपियों के घरों पर बुलडोजर (Bulldozer Action) चलना शुरू हो गया। लेकिन अभी भी हत्यारों तक यूपी पुलिस अब तक नहीं पहुंच पाई है।

वहीं बुलडोजर एक्शन के ऊपर सियासत शुरू हो चुकी है। समाजवादी पार्टी (SP) सांसद शफी कुर्र रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) ने बुलडोजर एक्शन को मुस्लिम धर्म से जोड़ दिया, उन्होंने उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को योगी सरकार का मुस्लिमों के खिलाफ जुल्म बताया है।

पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया

सपा सांसद बर्क ने सीएम योगी ने यह भी कहा है कि सीएम योगी यह भूल रहे हैं कि अगर वह कभी अपने ओहदे पर न रहे तो वह भी बुलडोजर की जद में आ सकते हैं। गौर हो कि इस मामले में पुलिस ने एक बदमाश का एनकाउंटर कर दिया है तो वहीं प्रयागराज में अतीक के करीबी के खिलाफ बुलडोजर एक्शन भी लिया जा रहा है।

उसके संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है

उमेश पाल हत्याकांड के बाद अपराधियों के खिलाफ जारी कार्रवाई के तहत प्रयागराज विकास प्राधिकरण का बुलडोजर शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत अहमदपुर अतरौली पहुंचा जहां माशूकउद्दीन के घर को गिराने की कार्रवाई की गई, पीडीए के सचिव ने बताया की माशूकउद्दीन के खिलाफ 40 से 50 मुकदमे दर्ज हैं और कहा जाता है कि उसके संबंध माफिया डॉन अतीक अहमद से है। पीडीए के बुलडोजर ने शुक्रवार शाम मकान गिराने की कार्रवाई शुरू थी, इस कार्य के लिये तीन बुलडोजर और एक पोकलैंड मशीन लगाई गईं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article