‘उमर खालिद राष्ट्रवादी है...':कर्नाटक कांग्रेस चीफ के बयान से मचा बवाल, ABVP ने किया पलटवार, पूछे ये सवाल

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने उमर खालिद को राष्ट्रवादी करार दिया है। जिसके बाद कर्नाटक की सियासत में सियासी बवाल खड़ा हो गया है। हरिप्रसाद के बयान पर ABVP ने पलटवार करते हुए इसे कांग्रेस नेता का बौद्धिक दिवालियापन बताया।

कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बीके हरिप्रसाद ने जेल में बंद छात्र कार्यकर्ता उमर खालिद को ‘राष्ट्रवादी’ बताया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर भी निशाना साधा। हरिप्रसाद ने कहा कि ABVP को उमर खालिद के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

कर्नाटक कांग्रेस चीफ के बयान से बवाल।

कर्नाटक कांग्रेस चीफ के बयान से बवाल।

हरिप्रसाद मंगलवार को बेंगलुरु में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान उनसे नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU) परिसर में उमर खालिद पर बनी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ABVP द्वारा विरोध किए जाने को लेकर सवाल पूछा गया था।

End of Feed