तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की 'डबल मीनिंग' टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

Vijay TVK Reaction Udhayanidhi: तंजावुर में कावेरी मुद्दे पर रैली के दौरान 'तृषा' के नारों पर उदयनिधि स्टालिन की टिप्पणी से विवाद। टीवीके और भाजपा ने बताया 'गंदा और अश्लील', गिरफ्तारी की मांग।

Udhayanidhi Stalin Trisha Remark: तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन एक जनसभा के दौरान की गई अपनी टिप्पणी को लेकर भारी विवादों में घिर गए हैं। तंजावुर में कावेरी जल विवाद पर रैली को संबोधित करने के दौरान भीड़ द्वारा अभिनेत्री 'तृषा' का नाम पुकारे जाने पर उदयनिधि ने कथित रूप से डबल मीनिंग टिप्पणी कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की पार्टी 'तमिळगा वेट्ट्री कझगम' (TVK) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने स्टालिन पर तीखा हमला बोला है।

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

तृषा के नारों को लेकर उदयनिधि की डबल मीनिंग टिप्पणी, विजय की पार्टी TVK और BJP हमलावर, कहा- घिनौनी हरकत

यह घटना तब घटी जब उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल मुद्दे पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर राजनीतिक हमला बोल रहे थे। भाषण के बीच में ही भीड़ के कुछ हिस्सों ने तमिल फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री तृषा का नाम लेकर नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे संबोधन बाधित हुआ।

End of Feed