आपने हमें दूर कर दिया...,PM Modi पर बदले उद्धव ठाकरे के सुर, महाराष्ट्र में होगा नया खेला!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2024, 07:53 AM IST

Maharashtra: प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उद्धव ठाकरे का लहजा नरम रहा। उन्होंने कहा, हम पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं। पीएम मोदी ने ही शिवसेना से संबंध तोड़ने का फैसला किया था।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने रविवार को एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर जुबानी हमले किए। हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनका लहजा नरम ही रहा। उद्धव ठाकरे के तेवर बदले-बदले से नजर आए। उन्होंने कहा, हम पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दुश्मन नहीं थे और आज भी नहीं हैं। उन्होंने कहा, पीएम मोदी ने ही शिवसेना से संबंध तोड़ने का फैसला किया था।

Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, हम आपके साथ थे, शिवसेना आपके साथ थी। हमने पिछली बार अपने गठबंधन के लिए प्रचार किया था। आप प्रधानमंत्री इसलिए बने क्योंकि विनायक राऊत जैसे हमारे सांसद चुने गए। हालांकि, बाद में आपने ही हमें खुद से दूर कर दिया। ठाकरे ने कहा, हमारा हिंदुत्व और भगवा ध्वज आज भी कायम है, लेकिन भाजपा उस भगवा झंडे को फाड़ने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, पीएम मोदी महाराष्ट्र यह देखने आते हैं कि यहां से क्या गुजरात ले जाया जा सकता है।

End of Feed