लाइव VIDEO बना रही थी विदेशी लड़की, तभी ऑटो चालक ने की ऐसी शर्मनाक हरकत, फिर जो हुआ...

उदयपुर घूमने आई थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ ऑटो चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती नगर निगम के टाउनहॉल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी आरोपी ऑटो चालक ने उसके पास आकर अश्लील बातें कीं। युवती ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।

शहर घूमने आई थाईलैंड की एक यूट्यूबर के साथ ऑटो चालक द्वारा अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। युवती नगर निगम के टाउनहॉल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटो चालक उसके पास पहुंचा और अश्लील बातें करने लगा। आरोपी की यह हरकत युवती के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गई, जिसे उसने अपने इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

udaipur news

लाइव स्ट्रीमिंग कर रही विदेशी यूट्यूबर से ऑटो चालक ने की अश्लील बातें, मोबाइल में कैद हुई हरकत।

थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के अनुसार, आरोपी की पहचान आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान निवासी सेक्टर-11, महाराज का अखाड़ा के रूप में हुई है। आरोपी ने दो दिन तक युवती को अपने ऑटो में शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाया था।

End of Feed