UCC में और देरी होगी हानिकारक- उप-राष्ट्रपति की राय, शिवपाल बोले- चुनाव आते ही BJP ले आती है ऐसे मुद्दे

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 4, 2023, 07:53 PM IST

Uniform Civil Code Row: इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार (चार जुलाई, 2023) को पीएम नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उनकी सरकार समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर काम कर रही है। राज्य में जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। उन्होंने, हालांकि यूसीसी पर प्रधानमंत्री के साथ कोई चर्चा किए जाने से इनकार किया।

Uniform Civil Code Row: समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि यूसीसी के कार्यान्वयन में और देरी हमारे मूल्यों के लिए हानिकारक होगी। इसकी अंतर्निहित उदात्तता की सराहना की जानी चाहिए और इसे समझा जाना चाहिए।

bjp vs sp on ucc

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

सुनिए, उन्होंने इस बारे में और क्या कहा:

इस बीच, उत्तर प्रदेश (यूपी) की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें (भाजपा) विकास से कोई सरोकार नहीं है। जब चुनाव करीब आते हैं तो वे ऐसे मुद्दे (समान नागरिक संहिता) लाते हैं। जब भी चुनाव आता है, भाजपा के लोग इसी तरह ध्रुवीकरण की बात करने लगते हैं और तुष्टिकरण की राजनीति करने लगते हैं। ये बात जनता भी समझ चुकी है...जनता यह जानती है कि जब चुनाव नजदीक आते हैं तो बीजेपी उन्हें भ्रमित करने के लिए कुछ न कुछ करती है।

End of Feed