दुबई में पाकिस्तानी शख्स की हैवानियत, धार्मिक नारे लगाते हुए तेलंगाना के दो लोगों की हत्या कर डाली, परिवार में मातम

इस मामले में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, हत्याओं पर दुख व्यक्त करते हुए रेड्डी ने कहा कि उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर से बात की है, ताकि उनके शवों को भारत लाने में उनकी मदद की जा सके।

Two Telangana Men Killed By Pakistani National: दुबई की एक बेकरी में एक पाकिस्तानी नागरिक ने धार्मिक नारे लगाते हुए हमला किया, जिसमें तेलंगाना के दो लोगों की मौत हो गई और तीसरा घायल हो गया। मृतकों के परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी है। एक मृतक के चाचा ए पोशेट्टी ने बताया कि निर्मल जिले के सोन गांव के अष्टपु प्रेमसागर (35) की 11 अप्रैल को तलवार से हत्या कर दी गई। घटना उस बेकरी में हुई जहां पीड़ित काम करते थे।

Murder

दुबाई में दो भारतीयों की हत्या

प्रेमसागर के परिवार में पत्नी और दो बच्चे

पोशेट्टी ने बताया कि प्रेमसागर के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। उनके परिवार के सदस्यों को इस बारे में सूचित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से उनके शव को भारत लाने में मदद करने की अपील की है। इस बीच, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि दूसरे मृतक का नाम श्रीनिवास है जो निजामाबाद जिले का रहने वाला था। वहीं, हमले में घायल व्यक्ति की पत्नी भवानी ने निजामाबाद जिले में संवाददाताओं को बताया कि उसके पति सागर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed