दो कूकी महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने ही किया था भीड़ के हवाले, फिर होती रही दरिंदगी, CBI जांच में कई खुलासे

आरोपपत्र में कहा गया कि तीनों पीड़ितों ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से मदद मांगी थी, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली। आरोपपत्र का विस्तृत ब्योरा देते हुए अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित महिलाओं में से एक करगिल युद्ध में शामिल सैनिक की पत्नी थी।

Manipur Kuki Women Case: मणिपुर में कूकी-जोमी समुदाय की दो महिलाओं को पुलिसकर्मियों ने ही कथित तौर पर उस भीड़ के हवाले कर दिया था जिसने उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया था। सीबीआई के आरोपपत्र में यह जानकारी दी गई है। सीबीआई के आरोपपत्र में कहा गया कि कांगपोकपी जिले में इन महिलाओं ने पुलिसकर्मियों के सरकारी वाहन (जिप्सी) में शरण मांगी थी, लेकिन वे दोनों महिलाओं को वाहन में बिठाकर करीब 1000 मेइती दंगाइयों की भीड़ के सामने ले गए।

Manipur-Violence

मणिपुर हिंसा में कई खुलासे

सामूहिक दुष्कर्म करने से पहले निर्वस्त्र कर घुमाया

इसमें कहा गया कि इसके बाद दोनों महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म करने से पहले उन्हें निर्वस्त्र कर घुमाया गया। यह घटना राज्य में जातीय हिंसा के दौरान की है। आरोपपत्र में कहा गया है कि भीड़ ने उसी परिवार की तीसरी महिला पर भी हमला किया था और उसे निर्वस्त्र करने की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे क्योंकि वह अपनी पोती को कसकर पकड़े हुए थी। तीसरी महिला तब भागने में सफल हो गई जब उस पर हमला करने वाला समूह उन दो महिलओं की ओर बढ़ने लगा जिनसे धान के खेत में दरिंदगी की जा रही थी।

End of Feed