टैंकर पर US के हमले में 3 भारतीय क्रू की मौत, केंद्रीय मंत्री सोनोवाल बोले-पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है सरकार

एफएसयूआई के महासचिव मनोज यादव ने कहा कि हमले के बाद जहाज पर मौजूद संचार व्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा। उससे संपर्क करना मुश्किल हो गया। ब्योरों को अभी जांच-परखा जा रहा है। यादव ने आगे कहा कि उनका मानना है कि अमेरिकी नौसेना को इस बात की जानकारी थी कि जहाज पर भारत के नागरिक हैं।

Two Indian sailors dead : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ओमान तट के समीप एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई है। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि तीन शवों की शिनाख्त हो गई है। इससे पहले फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया (FSUI) ने कहा कि यूएस हमले में दो नाविकों की मौत हुई जबकि चीफ इंजीनियर लापता है।

ship

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर। -फाइल फोटो

तीन भारतीयों के शव बरामद-सोनोवाल

पालाउ-ध्वजवाहक एमटी सेट्टेबेलो पर हुई दुखद घटना की जानकारी अत्यंत पीड़ादायक है। प्रारंभिक रिपोर्टों में लापता बताए गए तीन भारतीय नाविकों के शव अब बरामद कर लिए गए हैं और उनकी पहचान की पुष्टि हो चुकी है। यह हमारे समुद्री समुदाय के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में मोदी सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

End of Feed