बड़ी खुशखबरी! एक नहीं, LPG लेकर दो टैंकर आ रहे भारत, होर्मुज को सुरक्षित किया पार

LPG Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो जहाजों ने सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट को पार कर लिया।

LPG Crisis: अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच, भारत के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई। एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो जहाजों ने सुरक्षित रूप से होर्मुज को पार कर लिया है। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

LPG tanker

एलपीजी लेकर भारत आ रहे दो टैंकर (फोटो साभार: AI)

LPG टैंकरों पर पैनी नजर

मंत्रालय के मुताबिक, दोनों जहाजों की आवाजाही भारतीय तेल निगम (IOC) के समन्वय में हो रही है। पश्चिम एशिया संकट को लेकर आयोजित अंतर-मंत्रालयी प्रेस कॉन्फ्रेंस गुरुवार को मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मुकुल मंगल ने बताया कि दो एलपीजी टैंकर जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज पार कर चुके हैं। उन्होंने कहा, ''ये दोनों जहाज भारत के लिए एलपीजी टैंकर लेकर आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा रही है।''

End of Feed