Rahul Gandhi News: दरभंगा में बिना अनुमति के संवाद करने पर राहुल के खिलाफ 2 FIR दर्ज

  • Agency by: Agency
  • Updated May 15, 2025, 11:35 PM IST

प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों की आपत्ति के बावजूद राहुल गांधी दूसरे रास्ते से छात्रावास परिसर में दाखिल हुए और छात्रों को संबोधित किया।

बिहार के दरभंगा जिले के आंबेडकर छात्रावास में बिना अनुमति के 'शिक्षा, न्याय संवाद' कार्यक्रम आयोजित करने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और 100 से अधिक पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की।लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस के राज्यव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत आंबेडकर छात्रावास में छात्रों से बातचीत की।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फाइल फोटो)

इससे पहले जिला प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया था और इसके स्थान पर वैकल्पिक स्थल का प्रस्ताव दिया था। कांग्रेस ने इस सुझाव को अस्वीकार कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप गतिरोध उत्पन्न हो गया।

End of Feed