ट्विशा शर्मा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत का जिक्र; शरीर पर कई चोटों के भी निशान, पिता ने क्या कहा?

एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विशा 12 मई की रात लगभग 10:26 बजे अपने घर की छत पर फंदे पर लटकी मिली थी...

Twisha Sharma Death Case: भोपाल में 33 साल की ट्विशा शर्मा की मौत को लेकर सवालों का दौर खत्म नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्विशा की मौत का कारण मृत्यु से पहले रस्सी से फांसी बताया गया है। रिपोर्ट में शरीर के कई हिस्सों पर कई साधारण चोटों का भी जिक्र किया गया है। एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्विशा 12 मई की रात लगभग 10:26 बजे अपने घर की छत पर जिमनास्टिक रिंग की रस्सी से लटकी हुई पाई गई थीं। उन्हें 13 मई की आधी रात के कुछ समय बाद मृत घोषित कर दिया गया था। वहीं, ट्विशा के पिता ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि वह इस रिपोर्ट से खुश नहीं हैं।

Twisha sharma gfx

ट्विशा डेथ केस का हर अपडेट

रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया?

रिपोर्ट के अनुसार, गर्दन के ऊपरी एक तिहाई हिस्से के चारों ओर तिरछी दिशा में दो लाल रंग के रस्सी के निशान पाए गए। निशान के नीचे की त्वचा सूखी, सख्त और छिलके जैसी बताई गई है, जबकि गर्दन के पिछले हिस्से पर रस्सी का निशान अधूरा था। रिपोर्ट में घुटन के कई लक्षण भी दर्ज किए गए, जिनमें चेहरे पर रक्त का जमाव, कानों और नाखूनों का नीला पड़ना और दाहिनी आंख में पेटेकियल रक्तस्राव शामिल थे।

End of Feed