Twisha Sharma Case: आरोपी समर्थ सिंह पर BCI का एक्शन; बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने प्रैक्टिस से किया निलंबित

Twisha Sharma Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (Bar Council of India) ने भोपाल में पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Bar Council of India ने भोपाल में पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। परिषद ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए समर्थ सिंह को तत्काल प्रभाव से वकालत की प्रैक्टिस से निलंबित कर दिया है।बार काउंसिल ने 22 मई 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मामला भोपाल में अधिवक्ता समर्थ सिंह की पत्नी ट्विशा शर्मा की शादी के कुछ महीनों के भीतर हुई मौत से जुड़ा है।

Lawyer Samarth Singh

अधिवक्ता समर्थ सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

परिषद के मुताबिक, समर्थ सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दहेज मृत्यु, क्रूरता और संबंधित आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है।परिषद ने यह भी कहा कि समर्थ सिंह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं और फरार बताए जा रहे हैं।

End of Feed