2026 में स्टालिन को हराकर सुर्खियों में आए TVK विधायक वीएस बाबू का निधन, लंबे इलाज के बाद कार्डियक अरेस्ट से मौत

कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से TVK विधायक VS बाबू का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। बाबू 9 सितंबर से सांस संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। MGM हेल्थकेयर ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बाबू को 9 सितंबर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र से TVK विधायक VS बाबू का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन हो गया। बाबू 9 सितंबर से सांस संबंधी बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे। MGM हेल्थकेयर ने एक आधिकारिक बयान में बताया कि बाबू को 9 सितंबर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। बाबू ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में चेन्नई की कोलाथुर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को हराया था।

TVK MLA VS Babu death

TVK विधायक VS बाबू का गुरुवार को कार्डियक अरेस्ट पड़ने से निधन (फाइल फोटो)

तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन, जो आज अस्पताल में उनसे मिलने गए थे, ने बाबू के निधन के बाद मीडिया से बात की। अर्जुन ने एक बयान में बाबू को अपने परिवार का सदस्य बताया और कहा कि कोलाथुर के यह विधायक मुख्यमंत्री विजय के लिए एक भरोसेमंद नेता बन गए थे। उनके निधन से ठीक एक दिन पहले, कोलाथुर के एक निवासी ने मद्रास हाई कोर्ट में याचिका दायर कर बाबू की सेहत के बारे में आधिकारिक जानकारी मांगी थी, क्योंकि उनकी हालत को लेकर लंबे समय से कोई औपचारिक सूचना नहीं मिल रही थी।

End of Feed