तुर्किये में सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश,ट्रेनिंग उड़ान के दौरान हुआ हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

तुर्किये में सेना का एक ट्रेनी हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर का मलबा खोज लिया गया है। बचाव दल घटनास्थल पर लगातार अभियान चला रहे हैं।

तुर्किये में मंगलवार को वायुसेना का एक हेलीकॉप्टर प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ये हादसा एस्कीशेहिर-कुताह्या मार्ग के पास हुआ। तुर्किये के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है।

plane crash

तुर्किये में विमान हादसा। प्रतीकात्मक तस्वीर, फाइल फोटो, AP

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AS-532 हेलीकॉप्टर ने उत्तर-पश्चिमी तुर्किये के एस्कीशेहिर से उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही समय बाद यह तेपेबासी जिले के योरुकाकचायिर गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजे सामने आई।

End of Feed