30 मिनट इंतजार कराया, 1 फोटो भी अमेरिका ने नहीं की रिलीज.. Trump ने दिखा दी शहबाज-मुनीर को हैसियत

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 26, 2025, 10:37 AM IST

Trump Meets Shehbaz Sharif-Asim Munir: बशहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ट्रंप से मुलाकात करने के लिए आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा। दोनों एक अलग कमरे में बैठकर ट्रंप का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति टिकटॉक को लेकर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए मीडियाकर्मियों से मुलाकात कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ट्रंप से बातचीत का मौका मिला।

Trump Meets Shehbaz Sharif-Asim Munir: बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले, बहुत निकले मेरे अरमान फिर भी कम निकले... यह कहावत पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर पर बिल्कुल फिट बैठ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात के लिए बेताब शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर की न सिर्फ व्हाइट हाउस में फजीहत हुई बल्कि अमेरिकी ने पाकिस्तान को उसकी हैसियत भी दिखा दी।

trump shehbaz munir

ट्रंप से मुलाकात करने के लिए शहबाज शरीफ को करना पड़ा घंटो इंतजार।(फोटो सोर्स: AP)

शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ट्रंप से मुलाकात करने के लिए आधे घंटे का इंतजार करना पड़ा। दोनों एक अलग कमरे में बैठकर ट्रंप का इंतजार कर रहे थे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति टिकटॉक को लेकर कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करते हुए मीडियाकर्मियों से मुलाकात कर रहे थे। लंबे इंतजार के बाद शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को ट्रंप से बातचीत का मौका मिला। व्हाइट हाउस प्रेस पूल की कुछ तस्वीरों में मुनीर और शरीफ को व्हाइट हाउस परिसर में इंतजार करते हुए देखा गया।

End of Feed