गहलोत से हो गई सुलह? दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलने के बाद क्या बोले सचिन पायलट

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 6, 2023, 05:33 PM IST

Rajasthan News : दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मुलाकात के बाद सचिन पायलट के तेवर नरम दिखे और उनकी बातों से पार्टी के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच सुलह के संकेत मिले। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि राजस्थान में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। हमारा मकसद राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है।

Rajasthan News : राजस्थान में सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच चल रही तकरार फिलहाल टलती दिखी है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ मुलाकात के बाद सचिन पायलट के तेवर नरम दिखे और उनकी बातों से पार्टी के दोनों दिग्गज नेताओं के बीच सुलह के संकेत मिले। कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात के बाद पायलट ने कहा कि राजस्थान में हम एकजुट होकर लड़ेंगे। हमारा मकसद राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है।

Pilot and sachin

राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

पार्टी आलाकमान के साथ सभी मुद्दों पर हुई चर्चा

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सचिन ने कहा, 'पार्टी नेताओं के साथ काफी सार्थक, व्यापक और महत्वपूर्ण बातचीत हुई। हमने सभी मुद्दों पर बात की। हमारा संगठन, हमारे नेता, विधायक एवं मंत्री एकजुट होकर आगामी विधानसभा चुनाव का सामना करेंगे। जैसा कि मैं हमेशा कहता आया हूं कि हमारा मकसद राज्य में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनाना है।' भाजपा पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि भगवा पार्टी ने युवाओं की समस्या एवं भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जनता का ध्यान भटकाने की काफी कोशिश की है।

End of Feed