दिल्ली में 'बेघर' हुई तृणमूल कांग्रेस! दिल्ली में खाली करना पड़ा TMC का केंद्रीय दफ्तर, हटाए गए ममता-अभिषेक के पोस्टर

पश्चिम बंगाल में जारी सियासी संकट के बीच दिल्ली में TMC का केंद्रीय कार्यालय बंद हो गया है। बैरकपुर के बागी सांसद पार्थ भौमिक द्वारा बंगला छोड़कर फ्लैट की मांग करने के बाद लोकसभा सचिवालय ने 20 राजेंद्र प्रसाद रोड स्थित बंगला खाली करा लिया है, जहां से ममता बनर्जी की पार्टी का दफ्तर चलता था।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार और सांसदों-विधायकों की चौतरफा बगावत झेल रही ममता बनर्जी की पार्टी ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) को अब देश की राजधानी दिल्ली में सबसे बड़ी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है। पार्टी के भीतर मचे भारी आंतरिक घमासान के बीच TMC को नई दिल्ली स्थित अपना मुख्य राष्ट्रीय पार्टी दफ्तर खाली करना पड़ गया है। यह दफ्तर बैरकपुर से TMC के बागी सांसद पार्थ भौमिक के सरकारी बंगले से चल रहा था। बागी खेमे में शामिल होने के बाद पार्थ भौमिक द्वारा बंगला छोड़कर फ्लैट की मांग करने के कारण TMC को अपना यह ठिकाना गंवाना पड़ा है।

TMC Delhi party office vacated

लोकसभा सचिवालय के आदेश से चला गया TMC का दफ्तर

'साउथ एवेन्यू' शिफ्ट हुआ ठिकाना

लंबे समय से नई दिल्ली का '20, डॉ. राजेंद्र प्रसाद रोड' स्थित आलीशान बंगला राष्ट्रीय राजधानी में तृणमूल कांग्रेस की तमाम राजनीतिक गतिविधियों, रणनीतिक बैठकों और हाई-प्रोफाइल प्रेस कॉन्फ्रेंस का मुख्य केंद्र हुआ करता था। लेकिन बुधवार को इस परिसर में एक बेहद चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला। पार्टी के कर्मचारियों ने इस बंगले से TMC का मुख्य साइनबोर्ड नीचे उतार दिया। इसके साथ ही बंगले के भीतर और बाहर लगीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की सभी तस्वीरें, होर्डिंग्स और पोस्टरों को भी वहां से पूरी तरह हटा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, दफ्तर के इन सभी सामानों और दस्तावेजों को फिलहाल TMC के राज्यसभा सांसद नदीमुल हक के 'साउथ एवेन्यू' स्थित सरकारी आवास पर अस्थायी रूप से शिफ्ट किया गया है। फिलहाल यही पता दिल्ली में TMC की गतिविधियों का नया केंद्र बनेगा।

End of Feed