मोरबी पुल हादसे के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज राज्यव्यापी शोक, गुजरात सरकार ने जारी किया नोटिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 12:31 AM IST

गुजरात में मोरबी पुल हादसे में जान गंवाने वालों को दो नवंबर श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यव्यापी शोक की सूचना जारी कर दी गई। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसले का ऐलान किया था।

अहमदाबाद : मोरबी पुल हादसे (Gujarat bridge accident) के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए गुजरात में राज्यव्यापी शोक (statewide mourning) की सूचना जारी की गई है। गुजरात सरकार ने मोरबी पुल गिरने के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक तय किया था। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई त्रासदी के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए हुई बैठक में लिया गया, जिसमें रविवार शाम को माच्छु नदी पर बना पुल गिरने से 135 लोगों की मौत हो गई थी।

Bhupendra Patel-bccl

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट किया कि गुजरात सरकार ने 2 नवंबर को राज्यव्यापी शोक मनाने का फैसला किया है। राज्य में राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा और कोई आधिकारिक समारोह नहीं होगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह फैसला लिया गया है।

End of Feed