UCC से आदिवासी होंगे बाहर: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने स्पष्ट किया केंद्र का रुख

वर्तमान में UCC का मामला विधि आयोग के विचाराधीन है। इस बीच, उत्तराखंड राज्य ने देश में पहली बार यूसीसी लागू किया है, जो एक मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को स्पष्ट रूप से कहा कि प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code - UCC) देश के आदिवासी समुदायों पर लागू नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर भारत और देश के अन्य आदिवासी क्षेत्रों को इसके दायरे से बाहर रखा जाएगा ताकि वे अपनी परंपराओं और जीवनशैली के अनुसार स्वतंत्र रूप से जीवन जी सकें।

kiren rijiju

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू (फाइल फोटो- @KirenRijiju)

End of Feed