Delhi Metro Liquor News: दिल्ली मेट्रो में अब शराब के साथ यात्रा की इजाजत दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने हाल ही में घोषणा की कि ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्री अब शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जा सकते हैं। लेकिन मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी सख्त वर्जित है।समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार यह निर्णय केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति द्वारा पहले के आदेश की समीक्षा के बाद आया, जिसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर ट्रेनों में शराब ले जाना प्रतिबंधित था।हालांकि, बाद में सीआईएसएफ और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने सूची की समीक्षा की और संशोधित सूची के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस के प्रावधानों के अनुरूप दिल्ली मेट्रो में प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दी गई है।
दिल्ली मेट्रो में अब शराब के साथ यात्रा की इजाजत
