Madhya Pradesh Bus Accident: मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) में एक बस और ट्रॉली ट्रक के बीच हुई टक्कर में जहां कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। वहीं पुलिस ने घटना के बारे में बताते कहा कि कुछ राहगीरों ने उन्हें इस हादसे की सूचना दी, जिसके बाद सोहागी पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही बचाव अभियान शुरू किया और क्षतिग्रस्त बस में फंसे खून से लथपथ यात्रियों को बाहर निकाला।
रीवा में बस के पलटने से 15 की मौत; 40 घायल।
रीवा में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर में 15 लोगों की मौत
#UPDATE | Death toll in the incident of collision between a bus and trolley truck rises to 15: Navneet Bhasin, SP R… t.co/KTfLYsxVZ5
— ANI (@ANI) Oct 22, 2022
सके बाद घायल यात्रियों को एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए तोंथर सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि बस में सवार यात्री दिवाली समारोह में हिस्सा लेने के लिए घर जा रहे थे। वहीं रीवा के कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि ऐसा लगता है कि सामने वाले ट्रक से ट्रॉली ट्रक का एक्सीडेंट हो गया था और जब चालक ने ब्रेक लगाया तो पीछे से बस ने टक्कर मार दी। पुलिस-प्रशासन और स्थानीय लोग यहां हैं। बचाव कार्य किए गए हैं। घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
मध्य प्रदेश: रीवा में सुहागी हिल्स के पास बस और ट्रॉली की टक्कर में 14 की मौत और 40 घायल हुए हैं। बस हैदराबाद से गो… t.co/kcvdyTRY9V
— ANI (@ANI) Oct 22, 2022
जिला कलेक्टर ने बताया कि बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बस में सवार सभी लोग कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। साथ ही कलेक्टर ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। रीवा के एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि इस घटना में 15 लोगों की मृत्यु हुई हैं। बाकी घायलों की स्थिति ठीक है और उनका इलाज जारी है। मामले में जांच जारी है।
