150 मिलियन से 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुंचा व्यापार, PM मोदी के दौरे पर इंडिया डायसपोरा उत्साहित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उज्बेकिस्तान दौरे को लेकर वहां का भारतीय समुदाय उत्साहित है। इंडिया डायसपोरा के सदस्य अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि पिछले 11 वर्षों में भारत-उज्बेकिस्तान व्यापार 150 मिलियन डॉलर से बढ़कर 1.3 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है, और इस दौरे से संबंधों को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त से 1 सितंबर तक उज्बेकिस्तान और किर्गिज़ गणराज्य के दौरे पर हैं। ताशकंद में वह उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के साथ मुलाकात कर व्यापार, निवेश, डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा और ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री शास्त्री स्मारक और महात्मा गांधी केंद्र का भी दौरा करेंगे, जो दोनों देशों के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की याद दिलाते हैं।

Ashok kumar tiwari

भारतीय प्रवासी अशोक कुमार तिवारी

प्रधानमंत्री के इस दौरे को लेकर उज्बेकिस्तान में रहने वाले भारतीय समुदाय यानी इंडिया डायसपोरा में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ताशकंद में भारतीय समुदाय के प्रमुख सदस्य और शायना फार्म के चेयरमैन अशोक कुमार तिवारी का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी का हर दौरा भारत और उज्बेकिस्तान के रिश्तों को नई ऊंचाई देता है। उन्होंने कहा कि जब भी प्रधानमंत्री किसी देश का दौरा करते हैं, वहां रहने वाले भारतीयों को उम्मीद रहती है कि इससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे तथा नए अवसर पैदा होंगे।

End of Feed