सिर्फ 24 घंटे में 4 लोगों की मौत, देशभर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 4 हजार के करीब

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 2 जून तक जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के कुल मामले 3,961 तक पहुंच चुके हैं। दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई, जो पहले से ही फेफड़े की बीमारी से ग्रसित थी। पिछले 24 घंटों में देश में कुल चार लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है।

Covid Cases in India: देश में कोरोना के मामले फिर बढ़ते नजर आ रहे हैं। ऐसे में, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 2 जून तक देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 3,961 तक पहुंच चुके हैं। भारत में कोरोना के सबसे अधिक मामले केरल से सामने आ रहे हैं। केरल में इस वक्त 1400 एक्टिव केस हैं। सिर्फ एक दिन में यहां 64 नये केस देखने को मिले। राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 47 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में एक 22 वर्षीय महिला, जो पहले से ही फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थी, कोरोना संक्रमण के कारण उसकी मौत हो गई।

Covid Cases in India

भारत में कोविड के बढ़ते मामले

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस से चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें दिल्ली, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और केरल से एक-एक मामला दर्ज किया गया है। इस साल 1 जनवरी से अब तक कोविड से होने वाली कुल मौतों की संख्या 28 हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, ओमीक्रॉन के सब-वेरिएंट में होने वाले म्यूटेशन से नए वेरिएंट का उदय हुआ है, जिससे मामलों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि संक्रमण अभी गंभीर स्थिति में नहीं है, इस नाते अधिक चिंता की आवश्यकता नहीं है। ICMR प्रमुख डॉ. राजीव बहल के मुताबिक, पहले कोविड-19 के मामले दो दिनों में दोगुने हो जाते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा है, जिससे संक्रमण की दर हल्की बनी हुई है।

End of Feed