दलितों पर टॉर्चर! UP में टीचर ने पीटा तो चली गई स्टूडेंट की जान, विरोध में बवाल; MP में कुर्सी पर बैठा तो शख्स को कूटा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 07:22 AM IST

पिता का दावा है कि टीचर ने बच्चे के पूरे इलाज के लिए पैसे देने का वादा किया था, पर उसने सिर्फ 40 हजार रुपए ही दिए। आरोप है कि जब पीड़ित परिवार की ओर से अधिक रुपए मांगे गए तब आरोपी ने उन्हें गालियां दीं और जातिगत टिप्पणियां कीं।

देश के दो सूबों में दलितों के साथ कथित तौर पर बुरी तरह टॉर्चर किया गया। उत्तर प्रदेश के औरेया में जहां एक टीचर की पिटाई के चलते निचली जाति के लड़के की जान चली गई और उसके विरोध में वहां बवाल हुआ। वहीं, मध्य प्रदेश के छतरपुर में कुर्सी पर बैठने को लेकर एक शख्स को बेरहमी से कूटा गया।

Dalit Torture

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

औरेया वाले मामले में मृतक की उम्र 15 साल थी और उसने सोमवार (26 सितंबर, 2022) को दम तोड़ा, जिसके बाद शाम को शहर में हिंसक प्रदर्शन हुए। पुलिस के दो वाहनों को फूंक दिया गया, जबकि कम से कम दो गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस के मुताबिक, लड़के की लाश पोस्टमार्टम के बाद घरवालों के हवाले कर दी गई थी, जबकि प्रदर्शनकारियों ने उसे स्कूल के बाहर रखकर नारेबाजी की। उन्होंने इसके अलावा पुलिस टीम पर पथराव भी किया, जिसके बाद मौके पर हालात काबू करने के लिए पुलिस बल भेजा गया।

End of Feed